Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच पहला T20 आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज पल्लेकेले में खेला जाएगा। गौतम गंभीर और...
IND vs SL First T20 Match| SHRESHTH BHARAT

IND vs SL First T20 Match: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज पल्लेकेले में खेला जाएगा। गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की बतौर कोच और कप्तान यह पहली सीरीज होगी। गंभीर दो बार के विश्वकप विजेता हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2024 की ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आइए, जानते हैं कि मैच का प्रसारण कब से होगा और इसे आप फ्री में कहां देख सकते हैं…

IND vs SL First T20 Match को फ्री में कहां देखें?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसका प्रसारण सोनी टीवी नेटवर्क (Sony LIV, Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 1 HD, Sony Sports Ten 5 और Sony Sports Ten 5 HD) पर किया जाएगा। आप इसे फ्री में जियो टीवी (Jio TV) पर देख सकते हैं।

IND vs SL First T20 Match: भारत ने 29 में से 19 मैचों में दर्ज की जीत

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं, जिसमें से भारत को 19 में जीत और 9 में मिली है। वहीं, एक मैच रद्द हो गया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद यह भारतीय टीम की दूसरी सीरीज है। पहली सीरीज में भारत ने जिम्बाब्वे को 4-1 से हराया था।

Women Asia Cup 2024: भारतीय लड़कियों का कमाल, बांग्लादेश को हरा फाइनल में किया प्रवेश

भारत ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है, जबकि युजवेंद्र चहल टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। दोनों टी-20 वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा थे। दोनों को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टीम में शामिल नहीं किया गया था।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/ संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह/शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो।

पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन आज, भारतीय ‘एथलीट परेड’ में लेंगे हिस्सा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा