श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

कठिन हुई जीत की राह, भारत के गिरे 3 विकेट; रोहित, पंत और स्काई ने तोड़ा दिल

टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतना अब भारत के लिए कठिन बनता जा रहा है। भारतीय फैंस को रोहित और पंत से काफी उम्मीदें थीं। पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और महाराज ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया...
IND vs SA Final Update capitan rohit sharma and Rishabh Pant out Keshav Maharaj

IND vs SA Final Update: टी-20 वर्ल्ड कप का महा मुकाबला शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर आए। इस बीच भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है।

रोहित और पंत को महाराज ने भेजा पवेलियन

केशव महाराज ने रोहित शर्मा को हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच करा दिया। रोहित 5 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके लगाए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत भी आउट हो गए। पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और महाराज ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

भारत के लिए कठिन हुई जीत की राह (IND vs SA Final Update)

टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतना अब भारत के लिए कठिन बनता जा रहा है। भारतीय फैंस को रोहित और पंत से काफी उम्मीदें थीं। भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। कगिसो रबाडा ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। पंत ने 4 गेंद पर 3 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारत ने जीता टॉस, कप्तान रोहित शर्मा ने चुनी बल्लेबाजी

विराट के कंधे पर टिकी जिम्मेदारी

अब भारतीय क्रिकेट फैंस की पूरी उम्मीदें विराट कोहली और अक्षर पटेल पर टिकी हुई है। अगर विश्व कप का ये फाइनल मुकाबला जीतना है तो क्रिज पर कोहली और पटेल का टिकना बेहत जरूरी है।

ये है भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रेयान रिकेल्टन।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी