श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup में PAK के खिलाफ आग उगलता है Virat Kohli का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही

T20 World Cup 2024 में 9 जून को होने वाले IND vs PAK मुकाबले में सभी की निगाहें Virat Kohli पर होंगी, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर आग उगलता है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।
virat kohli against pakistan in t20 world cup

T20 World Cup 2024 Virat Kohli : भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान को जहां अपने पहले मैच में अमेरिका के हाथों सुपरओवर में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सभी की निगाहें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर आग उगलता है।

Virat Kohli ने T20 World Cup 2024 में बनाए 308 रन

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक 5 वर्ल्डकप खेले हैं। इसमें से 4 बार उन्होंने हाफ सेंचुरी जमाई है। गौर करने वाली बात यह है कि वे चार बार नाबाद पवेलियन लौटे। विराट को रोकने में पाकिस्तानी गेंदबाज नाकाम रहे हैं। विराट ने पाक के खिलाफ अब तक टी-20 विश्वकप में 308 रन बनाए हैं।

T20 World Cup 2012 में Virat Kohli ने बनाए नाबाद 78 रन

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी-20 विश्वकप 2012 में श्रीलंका में खेला था। इस मैच में उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान की ओर से दिए गए 129 रनों का लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

T20 World Cup 2014: Virat Kohli ने बनाए नाबाद 36 रन

T20 World Cup 2014 में विराट कोहली ने 32 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पूरी टीम 130 रनों पर सिमट गई थी। यह मुकाबला बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेला गया था।

T20 World Cup 2016 में कोहली ने बनाए नाबाद 55 रन

T20 World Cup 2016 में कोहली ने 37 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए थे। उनकी इस पारी बदौलत भारत ने 13 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी। कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में पाक की पूरी टीम 18 ओवर में 11 रन पर ऑल आउट हो गई।

T20 World Cup 2016: कोहली के नाबाद 57 रनों के बावजूद मिली हार

T20 World Cup 2016 में विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच में पहली बार पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी थी।

MI के गेंदबाज की मेहनत पर फिरा पानी, BAN ने SL को 2 विकेट से हराया

T20 World Cup 2022 में कोहली ने बनाए नाबाद 82 रन

T20 World Cup 2022 में कोहली के द्वारा खेली गई विराट पारी को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस मैच में उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। इसमें भारत की हार लगभग तय लग रही थी। पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था।

Rohit Sharma को लगी चोट, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य