Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को फायदा, शुभमन गिल टॉप पर

ICC ODI Ranking: ICC ने बुधवार को ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को रैंकिंग में फायदा हुआ है। कोहली ने एक स्थान की छलांग लगाई है। श्रेयस अय्यर को भी बैटिंग रैंकिंग में फायदा मिला है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है।
virat kohli and shreyas iyer ICC ODI Ranking

ICC ODI Ranking: ICC ने बुधवार को ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को रैंकिंग में फायदा हुआ है। कोहली ने एक स्थान की छलांग लगाई है। श्रेयस अय्यर को भी बैटिंग रैंकिंग में फायदा मिला है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है।

शुभमन गिल टॉप पर

अगर आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग पर नजर डालें तो शुभमन गिल बैटर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। गिल को 791 रेटिंग मिली है। पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन तीसरे पायदान पर आ गए हैं। वहीं कोहली को भी एक स्थान का फायदा मिला है। कोहली अब नंबर चार पर हैं। रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। वहीं भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी ICC वनडे रैंकिंग में टॉप 5 में बने हुए है। 

कोहली और अय्यर को मिला फायदा

विराट कोहली को भी एक स्थान का फायदा मिला है। कोहली अब नंबर चार पर हैं। उन्हें 747 रेटिंग मिली है। रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 रनों की अहम पारी खेली थी। वे इससे पहले भी कई मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं। अय्यर को इसका फायदा रैंकिंग में मिला। वे आठवें पायदान पर आ गए हैं।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए अच्छी गेंदबाजी की है। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में फिलहाल टॉप पर हैं। शमी ने 4 मैचों में 8 विकेट झटके हैं। उन्हें इसका फायदा रैंकिंग में मिला है। शमी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें तीन स्थान का फायदा मिला है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात