Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आईसीसी की कुर्सी पर होगा भारत का कब्जा, क्या जय शाह बनेंगे नए चेयरमैन?

आईसीसी की सदस्यता, सहयोगी सदस्यों की बैठक की रिपोर्ट और आईसीसी डेवलपमेंट अवॉर्ड प्रजेंटेशन के साथ-साथ आईसीसी के नए ...
icc new chairman india will occupy CHAIR OF international cricket council jay shah will-replace greg barclay

ICC New Chairman: शुक्रवार यानी कल इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल (ICC) की चार दिवसीय एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) कोलंबो में होने वाली है,जिसमें सभी की निगाहें जय शाह पर टिकी होंगी। इस मीटिंग में ये चर्चा हो सकती है कि वो न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कल से इस पद को कब संभालेंगे।

इस AGM में संयुक्त राज्य अमेरिका में टी20 वर्ल्ड (ICC New Chairman) कप खेलों की मेजबानी के लिए किए गए 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के नुकसान पर चर्चा होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AGM के नौ-सूत्रीय एजेंडे में आयोजन के वित्तीय विवरण शामिल नहीं हैं। मगर इसमें पोस्ट इवेंट रिपोर्ट को लेकर चर्चा की जाएगी, जो एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर है।

आईसीसी की सदस्यता, सहयोगी सदस्यों की बैठक की रिपोर्ट और आईसीसी डेवलपमेंट अवॉर्ड प्रजेंटेशन के साथ-साथ आईसीसी के नए एक्सटर्नल ऑड‍िटर अपॉइंटमेंट की नियुक्ति भी एजेंडे में है।

सूत्र ने बताया, ‘यह इस बारे में नहीं हैं कि यह कैसे होगा, बल्कि कब के बारे में है, क्योंकि बीसीसीआई सेक्रेटी जय शाह के रूप में उनके पास अभी भी एक साल बचा है, इससे पहले कि भारतीय बोर्ड में उनका कूलिंग ऑफ पीरियड संविधान के अनुसार 2025 में शुरू होगा। हालांकि, अगर उन्हें 2025 में पदभार संभालना है, ऐसे में बार्कले दिसंबर 2024 से दिसंबर 2026 तक दो साल का अपना तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे।’

यह भी पढ़ें- हार्दिक या सूर्यकुमार यादव! जानें कौन बनेगा टी20 का कप्तान

वहीं, सूत्र ने यह भी कहा कि एक विचारधारा यह है भी है कि अगर आईसीसी की चेयरमैन का कार्यकाल दो-दो साल के तीन कार्यकाल से बदलकर तीन-तीन साल के दो कार्यकाल हो जाए, तो यह कार्यकाल छह साल रह सकता है।

ऐसे में यह माना जा रहा है कि अगर बार्कले का मौजूदा कार्यकाल तीन साल का हो जाता है, तो शाह बीसीसीआई सेक्रेटी के रूप में अपने छह साल पूरे कर सकते हैं और 2025 में आईसीसी चेयरमैन का पद संभाल सकते हैं। इसके बाद वे तीन साल के लिए बीसीसीआई में काम करना शुरू कर देंगे. फिर 2028 में वे वापस आकर बोर्ड अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग