Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जीतन सहनी मर्डर केस का खुला राज, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का राज खुल गया है। बिहार पुलिस को इस केस में बड़ी सफलता मिली है। जीतन सहनी मर्डर केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Jitan Sahni Murder Case|Mukesh sahni| Shreshth Bharat

Jitan Sahni Murder Case: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का राज खुल गया है। बिहार पुलिस को इस केस में बड़ी सफलता मिली है। जीतन सहनी मर्डर केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए दरभंगा SSP रेड्डी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि जीतन सहनी की हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर की गई थी। इस केस में फिलहाल अभी और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Jitan Sahni Murder Case: इस कारण हुई हत्या

SSP रेड्डी ने मीडिया को बताया था कि जीतन सहनी की हत्या के आरोप में मोहम्मद कासिम अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। हमारी जांच में यह पता चला है कि कासिम ने जीतन सहनी से 2022 में ₹1,00,000 और 2023 में 50,000 रुपए 4 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिया था। इसके बदले में आरोपी ने अपनी जमीन के कागज गिरवी रखे थे। आरोपी की कपड़े की दुकान थी, लेकिन कुछ समय बाद वह बंद हो गई और वह बेरोजगार हो गया। समय के साथ-साथ ब्याज की रकम बढ़ती जा रही थी। इसे कम कराने के लिए कासिम जीतन सहनी के पास गया था, लेकिन यहां उसका झगड़ा हो गया। इसकी पुष्टि वहां मौजूद रहे अन्य लोगों ने भी की है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद; 4 घायल

सीसीटीवी कैमरे से लगा हत्यारे का पता

जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से ये पता चला कि 16 जुलाई की रात को करीब 10.30 बजे आरोपी कासिम अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जीतन सहनी के घर गया। पीछे के दरवाजे से मुख्य आरोपी कासिम अपने साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ। घर के अंदर जाने के बाद उसका जीतन सहनी से झगड़ा हुआ। आरोपी ने अपनी जमीन के कागजात वापस मांगे और लॉकर की चाबी मांगी, जिसमें जमीन के कागज रखे थे, लेकिन जीतन ने ये करने से मना कर दिया। इस पर गुस्सा होकर आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उस लाल अलमारी को लेकर घर से निकले, जिसमें कागजात रखे थे, लेकिन वह भारी था तो इन्होंने उसे नजदीकी तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए।

आरोपी के नाखून और कपड़ों से मिले खून के धब्बे

SSP रेड्डी ने बताया कि मोबाइल सीडीआर और एफएसएल टीम के साथ आरोपी के मौके पर होने की पुष्टि हुई है। आरोपी के नाखून और कपड़ों से खून के धब्बे मिले हैं। मिले सबूतों के आधार पर ही कासिम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। तालाब से लाल अलमारी को बरामद कर लिया गया है। अलमारी में बहुत सारे कागजात मिले हैं। इसमें एग्रीमेंट आदि कागजात मिले हैं, जिनकी एवज में ब्याज पर पैसे दिए जाते थे।

इन कारणों की वजह से BJP को यूपी में मिली हार, भूपेंद्र चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व को

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार