Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा बजट : कर्ज माफी पर हरियाणा सरकार ने किसानों को दी राहत

MANOHAR LAL KHATTAR | HARIYANA | FARMER PROTEST | BUDGET 2023-24 | SHRESHTH BHARAT

हरियाणा सरकार ने विधानसभा में साल 2024-25 के लिए बजट पेश किया। ये बजट ₹1 लाख 89 हज़ार 876 करोड़ का है। इस बजट में सरकार ने किसानों को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि जो किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं, उनका ब्याज और पेनाल्टी माफ कर दिया जाएगा। इसको भरने के बाद ही किसानों को तुरंत कर्ज दे दिया जायेगा।

 कर्ज माफी की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इससे किसानों को कोई राहत नहीं मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को नहीं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को एमएसपी दे रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बेसहारा आवारा पशुओं के कारण प्रदेश के किसी नागरिक की आकस्मिक मृत्यु या स्थायी विकलांगता के मामले में उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पिछले वर्ष “दयालु-II योजना” अधिसूचित की गई है। इस योजना के तहत विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार ₹1 लाख से ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के ऐतिहासिक वर्ष में इस सरकार का लगातार 5वां बजट पेश करना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है।

हरियाणा एक हरियाणवी एक ! वर्ष 2024-25 का बजट हमारे इसी प्रण को और मजबूत करेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग