Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

“मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं” शिवाजी की मूर्ति गिरने पर पीएम मोदी

PM Narendra Modi: महाराष्ट्र के पालघर जिले के मालवन में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह सिंधुदुर्ग में शिवाजी की मूर्ति गिरने से आहत महाराष्ट्र के लोगों से सिर झुकाकर माफी मांगते हैं।
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: महाराष्ट्र के पालघर जिले के मालवन में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह सिंधुदुर्ग में शिवाजी की मूर्ति गिरने से आहत महाराष्ट्र के लोगों से सिर झुकाकर माफी मांगते हैं। इस घटना के लिए माफी मांगते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष की आलोचना भी की।

हम सब के लिए हमारे देवता से बड़ा कुछ नहीं- पीएम मोदी

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ” हमारे देश में लोग छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना देवता मानते हैं और उन्हें पूजते हैं। इस घटना से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है, मैं  सिर झुककर उनसे माफी मांगता हूं। हमारे मूल्य अलग हैं। हम सब के लिए हमारे देवता से बड़ा कुछ नहीं है।” राज्य के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति 26 अगस्त को अचानक गिर गई थी।

ये भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक 2024 में पैरा एथलीट प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

शिवाजी महाराज हमसब के लिए सिर्फ एक नाम नहीं- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “शिवाजी महाराज हमसब के लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। मैं अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से सिर झुकाकर माफ़ी मांगता हूं। हमारे मूल्य अलग हैं, हम उन लोगों में से नहीं हैं जो भारत माता के महान सपूत वीर सावरकर को गाली देते हैं व अपमानित करते रहते हैं। महान सपूतों को गाली देने के बाद भी वह माफ़ी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं, वह इस मुद्दे पर अदालत में जाकर लड़ने के लिए तैयार हैं।”

पीएम मोदी ने इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में वधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी थी। इस परियोजना की लागत करीब 76,000 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 1,560 करोड़ रुपये की 218 मछली पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन भाजपा में शामिल, कई बड़े रहे मौजूद

इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाएगी। महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि मालवन इलाके में प्रतिमा ढहने के मामले में जांच के लिए दो समितियों का गठन किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग