Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में कितना अंतर, सैलरी को तरस रही पाक टीम

भारतीय क्रिकेटरों को एक मैच के लिए लाखों रुपये दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में क्रिकेट के खिलाड़ियों को एक मैच के लिए कितने पैसे मिलते हैं? नहीं तो चलिए आपको बताते हैं…
Cricketers Salary| SHRESHTH BHARAT

Cricketers Salary: कहा जाता है कि क्रिकेट में खिलाड़ियों को अंधाधुंध पैसा मिलता है। भारत में किक्रेट के चाहने वालों की कतार काफी लंबी है और शायद यही कारण है कि दूसरे खेलों की अपेक्षा क्रिकेट खिलाड़ियों को फेम और पैसा काफी कम समय में हासिल हो जाता है।

भारतीय क्रिकेटरों को एक मैच के लिए लाखों रुपये दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में क्रिकेट के खिलाड़ियों को एक मैच के लिए कितने पैसे मिलते हैं? नहीं तो चलिए आपको बताते हैं…

भारतीय खिलाड़ियों को मिलते हैं इतने पैसे

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) हर वर्ष महिला और पुरुष क्रिकेटरों के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करता है। पिछले साल 4 अलग-अलग ग्रेड के कॉन्ट्रैक्ट पुरुष क्रिकेटरों को दिए गए। इनमें से ए प्लस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को BCCI 7 करोड़ रुपये देता है।

इस रकम में मैच फीस शामिल नहीं होती है। वहीं, पिछले साल 3 अलग-अलग ग्रेड के कॉन्ट्रैक्ट महिला क्रिकेटरों को दिए गए। इस लिस्ट में ए प्लस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें मैच फीस शामिल नहीं होती है।

पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO Summit में लेंगे हिस्सा

भारत के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक टेस्ट मैच खेलने के 15 लाख रुपये (Cricketers Salary) दिए जाते हैं। वनडे की मैच फीस 6 लाख और टी20 की मैच फीस 3 लाख रुपये बताई जाती है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के बाद BCCI अकेला ऐसा बोर्ड है, जो अपने मैन और वूमेन खिलाड़ियों को बराबर मैच फीस देता है।

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलते हैं इतने पैसे

भारत के मुकाबले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को काफी कम पैसे मिलते हैं। पाकिस्तान के टॉप ग्रेड में शामिल पुरुष क्रिकेटरों को 45 लाख पाकिस्तानी रुपये (भारतीय रुपये में तकरीबन 13.60 लाख) हर महीने दिए जाते हैं।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस को पछाड़ा

पाकिस्तानी क्रिकेटरों का सालाना कॉन्ट्रैक्ट 2 करोड़ रुपये (भारतीय रुपये) तक पहुंचता है। यह रकम विराट कोहली-रोहित शर्मा को मिलने वाली फीस की एक तिहाई भी नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...