Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए

Chhattishgarh| SHRESHTH BHARAT

Chhattishgarh: छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित जंगल में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 30 माओवादियों को मार गिराया। इसमें नक्सलियों की नई भर्ती को गुरिला वार टेक्निक सिखानेवाले 2 बड़े नक्सली कमलेश और नीति उर्फ उर्मिला भी ढेर हुए है। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गुरुवार को माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया था और आज दोपहर 12.30 बजे संपर्क हुआ। मुठभेड़ अभी भी चल रही है। यह मुठभेड़ आज दोपहर को नेंडूर-थुलथुली के पास के जंगलों में शुरू हुई। सुरक्षा बल अत्यधिक सावधानी बरतते हुए जंगल में छिपे कुछ माओवादियों का पीछा कर रहे हैं।

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में माओवादी विद्रोह के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों की सबसे बड़ी सफलता में से एक है। सुरक्षाबलों ने माओवादी के पास से सीरीज सहित कई असॉल्ट राइफलें और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

भारतीय सुरक्षाबलों को माओवादियों की बड़ी मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट मिली थी। इसके बाद कल (गुरुवार) ओरछा और बारसूर पुलिस थानों के अंतर्गत गोवेल, नेंडूर और थुलथुली गांवों में संयुक्त अभियान के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गईं। उन्होंने इन गांवों में तलाशी अभियान चलाया था।

पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO Summit में लेंगे हिस्सा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Varanasi Job Scam
25 हजार रुपये वेतन का लालच... 35 हजार की फीस वसूली, वाराणसी में फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी घोटाला; सरगना समेत 19 गिरफ्तार
Badrinath Dham Donation Irregularities
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा निलंबित कर्मचारी; 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Paper Leak Controversy
Paper Leak Controversy: 'पेपर लीक करने वाले माफिया को भाजपा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चला रहे...', युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
PM Modi at New Zealand
PM Modi at New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड व्यापारिक रिश्तों को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी बोले- FTA से उद्योग, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर...
Lucknow Fire Tragedy
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज अग्निकांड में बड़ा एक्शन, हादसे वाली बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, LDA ने दी ध्वस्तीकरण की मंजूरी
India's First Hydrogen Train
Haryana: 17 जुलाई से जींद–सोनीपत रूट पर दौड़ेगी भारत की पहली दैनिक हाइड्रोजन ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी