Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत और आस्ट्रेलिया का मुकाबला हुआ टाई, तो किसे मिलेगी फाइनल में जगह

IND vs AUS Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को दुबई में आयोजित होगा। टीम इंडिया ने तीन ग्रुप मैच खेले और सभी जीते। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर होगी। अगर सेमीफाइनल मैच टाई हुआ तो फाइनल में किसे जगह मिलेगी? इस सवाल का जवाब आईसीसी के नियमों में छिपा है।
IND vs AUS Semi Final

IND vs AUS Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को दुबई में आयोजित होगा। टीम इंडिया ने तीन ग्रुप मैच खेले और सभी जीते। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर होगी। अगर सेमीफाइनल मैच टाई हुआ तो फाइनल में किसे जगह मिलेगी? इस सवाल का जवाब आईसीसी के नियमों में छिपा है।

सेमीफाइनल मैच टाई होने पर क्या होगा?

आईसीसी ने सेमीफाइनल को लेकर कई नियम बनाए हैं। अगर चैंपियंस ट्रॉफी का कोई भी सेमीफाइनल टाई होता है तो इसके बाद सुपर ओवर करवाया जा सकता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच टाई हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक फेंकने का मौका मिलेगा। इसी में रन बनाने होंगे। सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम को फाइनल जाने का मौका?

अगर सुपर ओवर भी संभव नहीं हुआ तो पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम को फाइनल जाने का मौका मिलेगा। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। भारतीय टीम ग्रुप ए का हिस्सा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रही। इसी वजह से उसका सामना भारत से हो रहा है।

सेमीफाइनल मुकाबले का शेड्यूल?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक ग्रुप ए की टॉप टीम और ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाना था। वहीं ग्रुप बी की टॉप टीम और ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम के बीच मुकाबला खेला जाना था। इसी हिसाब से सेमीफाइनल का शेड्यूल तय हुआ। दूसरा सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहा। वहीं न्यूजीलैंड ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में नंबर दो पर रहा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग