Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड कैबिनेट में यूनिफाइड पेंशन स्कीम पास, जानें कब से होगी शुरुआत

Unified Pension Scheme Pass: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।
Uttarakhand cabinet

Unified Pension Scheme Pass: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।

एकीकृत पेंशन योजना के मुख्य बिंदु

वहीं, एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत एक विकल्प के रूप में पेश किया गया है। यह योजना केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एक सुनिश्चित भुगतान प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

उत्तराखंड कैबिनेट ने नई आबकारी नीति 2025 को मंजूरी दी

बता देें कि उत्तराखंड कैबिनेट ने सोमवार को नई आबकारी नीति 2025 को मंजूरी दी। नई नीति में धार्मिक स्थलों के पास शराब के लाइसेंस बंद करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, अगर कोई दुकान एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलती है तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

उत्तराखंड में आबकारी राजस्व में वृद्धि

उत्तराखंड में आबकारी राजस्व में पिछले दो सालों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5,060 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4,038.69 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

सीएम धामी ने लेखकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि सरकार इस वर्ष 45 लेखकों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के प्रति हमारे संकल्प को दर्शाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग