Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM नरेंद्र मोदी शेर बच्चों के साथ खेलते आए नजर, देखें मनमोहक वीडियो

PM Modi at Vantara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र, वनतारा का उद्घाटन किया। वनतारा दो हजार से अधिक प्रजातियों और डेढ़ लाख से ज्यादा रेस्क्यू किए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है। पीएम मोदी के वनतारा में बिताए हुए समय का वीडियो सामने आया है।
PM Modi at Vantara

PM Modi at Vantara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र, वनतारा का उद्घाटन किया। वनतारा दो हजार से अधिक प्रजातियों और डेढ़ लाख से ज्यादा रेस्क्यू किए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है। पीएम मोदी के वनतारा में बिताए हुए समय का वीडियो सामने आया है।

पीएम मोदी ने जानवरों के बच्चों के साथ खेला 

वनतारा में पीएम मोदी एशियाई शेर, सफेद शेर, क्लाउडेडल लेपर्ड, कैराकल और अन्य प्रजाति के जानवरों के बच्चों के साथ खेलते नजर आए। उन्होंने शेर के बच्चों को खाना भी खिलाया। पीएम मोदी ने जिस सफेद शेर के बच्चे को खिलाया उसका जन्म वनतारा में हुआ था। उसकी मां को रेस्क्यू करके वनतारा लाया गया था।

पीएम मोदी ने वन्यजीव अस्पताल का किया दौरा 

दरअसल, पीएम मोदी वनतारा स्थित वन्यजीव अस्पताल गए और वहां जंगली जानवरों के इलाज के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां जानवरों की एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू आदि के इंतजाम हैं। इसके साथ ही एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी और दांत के इलाज समेत लगभग हर विभाग है। पीएम ने अस्पताल के एमआरआई रूम का भी दौरा किया। यहां एक एशियाई शेर का एमआरआई किया जा रहा था। वह ऑपरेशन थियेटर भी गए। यहां एक तेंदुआ की सर्जरी हो रही थी, इसे एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था।

पीएम मोदी जानवरों के साथ बिताया समय 

वहीं, पीएम मोदी ने बाद में वनतारा का दौरा किया, जिसमें वह जानवरों के बीच में पहुंचे। इस दौरान जानवरों को सहलाया। शेर और तेंदुए के नजदीक जाकर बैठे। यहां उन्होंने चाय पी। हालांकि ग्लास की दूसरी ओर शेर थे। बाद में पीएम मोदी ने धीरूभाई अंबानी रिसर्च लैब का भी निरीक्षण किया। पीएम ने यहां गैंडों को फल खिलाए और जिराफ को भी खिलाया। इसके बाद वह पक्षियों के वार्ड में पहुंचे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग