Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BCCI ने स्पिन बॉलिंग कोच के लिए मांगे आवेदन, जानें क्या-क्या हैं मांग 

BCCI Invites Applications for Spin Bowling Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बैंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्पिन बॉलिंग कोच के लिए आवेदन मांगे हैं।
BCCI Invites Applications for Spin Bowling Coach

BCCI Invites Applications for Spin Bowling Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बैंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्पिन बॉलिंग कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए बीसीसीआई ने मीडिया एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि स्पिन बॉलिंग कोच के लिए क्या-क्या जरूरत है।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्या होगी जिम्मेदारी?

बैंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी होगी:

1. खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेशन का इंतजाम करना।

2. खिलाड़ियों को जरूरत के मुताबिक एक-एक कर तकनीकि कोचिंग पर जोर देना।

3. सभी खिलाड़ियों के निजी प्रदर्शन पर नजर रखना।

4. अन्य स्पेशलिस्ट कोच, सिलेक्टर्स और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करना।

5. आज के मौजूदा आधुनिक तकनीकों का बेहतर इस्तेमाल करना।

6. खिलाड़ियों की इंजरी संबंधित प्रोटोकॉल पर काम करना।

क्वॉलीफिकेशन और अनुभव

स्पिन बॉलिंग कोच के लिए आवेदन करने वाले को निम्नलिखित क्वॉलीफिकेशन और अनुभव होना चाहिए:

1. पूर्व भारतीय खिलाड़ी या फिर फर्स्ट क्लास लेवल पर कम से कम 75 मैच खेलने का अनुभव।

2. पिछले 7 सालों में कम से कम 3 साल कोचिंग का अनुभव।

3. भारतीय टीम के अलावा किसी अन्य इंटरनेशनल टीम, इंडिया अंडर-19, इंडियन वीमेंस टीम, आईपीएल टीम या किसी स्टेट टीम के साथ काम करने का अनुभव।

आवेदन कैसे करें?

आवेदक अपना एप्लीकेशन 10 अप्रैल 2025 के शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। इसके लिए बीसीसीआई ने अपना लिंक जारी किया है। साथ ही आवेदक को सब्जेक्ट लाइन में ‘स्पिन बॉलिंग कोच’ मेंस करना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही