Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लंदन से सामने आई अकाय की पहली झलक, विराट की गोद में दिखे जूनियर कोहली; देखें VIDEO

कपल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके बेटे अकाय की पहली झलक भी दिखाई दे रही हैं। ऐसा पहली बार है, जब विराट और अनुष्का के साथ अकाय नजर आ रहे हैं...
Anushka Sharma Virat Kohli spotted with son akaay for first time in london video goes viral

Anushka Sharma-Virat Kohli Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में हैं। दोनों ने साल 2017 में शादी रचाई थी,जिसके बाद अनुष्का ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। वहीं, कपल ने 15 फरवरी 2024 को अपने दूसरे बच्चे अकाय का स्वागत किया। अभिनेत्री अकाय के जन्म के बाद से ही लंदन में हैं।

पहली बार कोहली-अनुष्का के साथ दिखे अकाय

वहीं, विराट कोहली भी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपनी फैमिली के पास लंदन रवाना हो गए थे। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच कपल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके बेटे अकाय की पहली झलक भी दिखाई दे रही हैं। ऐसा पहली बार है, जब विराट और अनुष्का के साथ अकाय नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसे देखने के बाद फैंस इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

यहा देखें वीडियो-

फैन क्लब ने शेयर किया वीडियो (Anushka Sharma-Virat Kohli Video)

वायरल हो रहे इस वीडियो को विराट के फैन क्लब ने शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे अकाय भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपल एक फ्लावर शॉप पर नजर आ रहे हैं। विराट अपने बेटे अकाय को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वामिका उनके साथ नजर नहीं आ रही हैं। कपल का ये वीडियो काफी दूर से लिया गया है, जिसकी वजह से उनका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- हार्दिक से तलाक के बाद Natasa Stankovic को मिलेगी इतनी एलिमनी, जानें कितने करोड़ के मालिक हैं हार्दिक

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर काफी समय से कहा जा रहा कि दोनों लंदन में शिफ्ट हो रहे हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लंदन से वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में ये कपल लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में नजर आया था। गौरतलब है कि कृष्ण दास का असली नाम जेफरी कैगेल था। वह बाबा नीम करौली शिष्य हैं और कीर्तन करते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाबा नीम करौली के भक्त हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही