Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, राशिद ने किया कमाल

AFG vs BAN: अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीतने के लिए 114 रनों का टारगेट...
AFG vs BAN

AFG vs BAN: अफगानिस्तान बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8 रनों से से हराकर जीत अपने नाम कर ली है। इस मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीतने के लिए 114 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन बांग्लादेश ये टारगेट पूरा नहीं कर पाई। हालांकि, बांग्लादेश के लिटन दास ने शानदार बल्लेबाजी की पर जीत न पाए।

इस मैच में बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दास ने टीम का विकेट संभाले रखा था, उसे गिरने नहीं दिया, वो एक छोर पर टिके रहे। वहीं, बाकी के बल्लेबाज मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। सौम्य सरकार, लिटन दास और तौहीद हृदोय ने ही बस टीम के संभाला। लिटस दास ने अपना अर्धशतक 41 गेंदों में पूरा किया है। वह बांग्लादेश को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उनके प्रदर्शन ने काफी लोगों को प्रभावित किया। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

हुकुम का इक्का साबित हुए Rashid Khan

वहीं, अफगानिस्तान की बात करें तो, अफगानिस्तान के लिए Rashid Khan हुकुम का इक्का रहे। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। वहीं, गुलबदीन नईब और फजलहक फारूकी के खाते में एक-एक विकेट आए।

अफगानिस्तान की शुरूआत काफी धीमी हुई। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम ने बहुत ही धीमी शुरुआत की। गुरबाज ने 55 गेंदों में 43 रन बनाए तो वहीं, जादरान ने 29 गेंदों में 18 रन बनाए। इन दोनों के अलावा इस मैच में अफगानिस्तान के बाकी के बल्लेबाज खास कमाल दिखा नहीं पाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 10 रन बनाए। कप्तान राशिद खान के बड़े स्ट्रोक की वजह से अफगानिस्तानी टीम 100 रनों के पार पहुंचने में सफल रही। राशिद ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। अफगानिस्तान ने 20 ओवर्स में 115 बनाए।

Read More- IND vs AUS: T20 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, आस्ट्रेलिया से हार का लिया बदला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड