Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर जीत, भारत पहुंचा WTC के फाइनल में

kw

 

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भारत को WTC के फाइनल में पहुंचा दिया है. केन विलियम्सन के नाबाद शतक से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया, न्यूजीलैंड में चल रहे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच के पांचवे दिन न्यूजीलैंड ने अपने कप्तान केन विलियम्सन के नाबाद शतक के मदद से श्रीलंका को हरा दिया. हालांकि भारत खुद ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है लेकिन भारत की नजर इस मैच पर भी थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ में चल रहा टेस्ट मैच ड्रा होने के कगार पर है. न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर जीत के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, 7 जून को इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जायेगा.

श्रीलंका अगर इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले अगले टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड को हरा देता तो भारत की जगह श्रीलंका WTC के फाइनल में पहुंच जाता.इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में विपरित परिस्थियों में शानदार 81 रनों की पारी खेली. डेरिल मिशेल को ही इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया. मेहमान टीम श्रीलंका ने भी काफी शानदार खेल दिखाया और एक समय इस मैच में हावी होती दिखी लेकिन डेरिल मिशेल और केन विलियमसन से पार ना पा सकी.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर