Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत ने 41 साल बाद रचा इतिहास, घुड़सवारी में गोल्ड मेडल

ghud

चीन में जारी एशियाई खेलों 2023 (Hangzhou Asian Games 2023) के तीसरे दिन ग्वांगझू  में भारत ने घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीतकर 41 साल बाद इतिहास रच दिया है। तीसरे दिन भारत को अब तक तीन मेडल मिल चुका है। नेहा ठाकुर ने नौकायन में भारत को सिल्वर मेडल, जबकि इबाद अली ने नौकायन में ही कांस्य पदक दिलाया है. भारतीय टीम अब तक 14 पदक जीत चुकी है।

इससे पहले खेल के दूसरे दिन सोमवार को भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते। 10 मीटर एयर राइफल टीम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

रोइंग में (पुरुष 4) में जसविंदर, भीम, पुनीत और आशीष ने 6:10.81 का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. अनीश, विजयवीर और आदर्श की तिकड़ी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता. इसके अलावा बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स इवेंट फाइनल में पहुंच गए हैं. वह मेडल की दौड़ में हैं. वुशु में नेयमन वांगशू पदक की दावेदार होंगी।

शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल की टीम इवेंट में रुद्रांश, एश्वर्य और दिव्यांश की तिकड़ी ने 1893.7 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस तिकड़ी ने इस स्पर्धा का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. एशियन गेम्स 2022 की मेडल तालिका में भारत 11 पदकों के साथ छठे नंबर पर है. दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल और 6 ब्रॉन्ज है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

SAD chief Sukhbir Badal Attacked
जेड प्लस सुरक्षा के बावजूद सुखबीर बादल पर हमला, हाथ में लगी चोट; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, PM मोदी समेत नेताओं ने की निंदा
Rahul Gandhi
NEET-UG विवाद पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप
ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड