Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव- भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

3 MANTRI

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम जारी किये हैं। सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। 3 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा BJP जिन चार सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ा रही है, उनमें जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीति पाठक और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 7 पूर्व विधायकों के नाम हैं। इनमें श्योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराज कंसाना, सेंवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, डबरा से इमरती देवी, करैरा से रमेश खटीक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, सिहावल विश्वामित्र पाठक, जुन्नारदेव से नत्थन शाह, खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी, थांदला से कल सिंह भाबर, देपालपुर से मनोज पटेल और सैलाना से संगीता चारेल का नाम है।

भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार है-

 

मध्यप्रदेश में भाजपा ने जिस तरह प्रत्याशियों की पहली सूची चुनाव से करीब दो महीने पहले जारी कर चौंकाया था, उसी तरह 39 प्रत्याशियों वाली दूसरी सूची के कुछ नामों ने चौंकाया है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाले नाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Rahul Gandhi
NEET-UG विवाद पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप
ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल