Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बारिश के बाद दिल्ली की हवा में हुआ थोड़ा सुधार

1

दिल्ली के कई हिस्सों में एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के आंकड़ो के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता 354 के एक्यूआई के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी से ‘बहुत खराब’ में पहुंच गई है।

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश हुई जिससे पिछले दो सप्ताह से उच्च स्तर के वायु प्रदूषण से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिली। आज सुबह दर्ज किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार में AQI 374 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इसी तरह अशोक विहार में 402 AQI के साथ गंभीर वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार,आईटीओ में AQI 436 जबकि द्वारका सेक्टर 8 में 376 और आईजीआई हवाई अड्डे (टी3) में एक्यूआई 351 दर्ज किया गया।

0 से 100 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ माना जाता है, 100 से 200 ‘मध्यम’, 200 से 300 ‘खराब’, 300 से 400 ‘बहुत खराब’ और 400 से 500 या उससे ऊपर ‘गंभीर’। पिछले शनिवार को केंद्र द्वारा कई प्रतिबंध हटाए जाने के बाद AQI स्तर में हालिया वृद्धि हुई, जिसमें निर्माण गतिविधियों की अनुमति और दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का प्रवेश शामिल था। हालाँकि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 1 से 3 के तहत प्रतिबंध रहे। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज