श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जिंदा जला पूरा परिवार, भीषण आग के बाद मची हाहाकर, 3 बच्चों समेत 5 की मौत

FIRE | BJP | BHAJAN LAL SHARMA | RAJSTHAN | SHRESHTH BHARAT

एक परिवार आग में जिंदा जल गया। घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर की है जहां पर एक घर में भयानक आग लग गई। आग जयपुर के विश्वकर्मा में लगी। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने की वजह से ये हादसा हुआ। इस घटना में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आग की देखकर पड़ोसियों ने प्रशासन को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे। कुछ ही समय पहले वो बिहार से जयपुर आए थे।

जानकारी मिलने के बाद, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। कॉलोनी में आग लगने की खबर आग तक पूरे इलाके में फैली। कुछ देर में घर के सामने भीड़ इक्ट्ठा हो गई।

पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और इस घटना के बारे में जानकारी जुटाई। स्थानिय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि ये घटना आग सिलेण्डर के फटने से लगी। आग इतनी भयानक थी कि पूरा परिवार इस आग की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस आग की चपेट में आकर तीन बच्चों सहित पांच लोग जिंदा जल गए।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये परिवार बिहार के मधुबनी से यहां आया था और यहां किराए पर रहता था। रात को जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे उस वक्त घर में आग लग गई। लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला।

इस घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज