श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बदायूं मर्डर में अभी भी 2 परिवार के सामने एक सवाल: बच्चों को क्यों मारा?

Badaun Murder Motive remains a big question

Badaun Murder Motive: बदायूं मर्डर मामले में अभी भी एक सवाल साजिद और मृतक बच्चों के परिवार को परेशान किए है- बच्चों को क्यों मारा गया? इस घटना में दो मासूम बच्चों का हत्यारा साजिद तीन घंटे के अंदर ही पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारा गया था। इसलिए अभी तक मालूम नहीं हो सका है आखिर हत्या की वजह क्या थी।

जावेद का अब ‘एनकाउंटर’ ना हो

अब केवल जावेद ही वो शख्स है जो इस मामले में रोशनी डाल सकता है। जावेद घटना के वक्त साजिद के साथ था। फरार चल रहे जावेद की तलाश जारी है। आयुष और अहान नाम के इन बच्चों के पिता विनोद कुमार चाहते हैं कि जावेद का एनकाउंटर ना किया जाए। उसको पकड़ा जाए। किसी भी तरह उससे ये पूछा जाए आखिर उन लोगों ने ऐसा क्यों किया।

ना रंजिश ना पैसों का लेन-देन

विनोद साफ कहते हैं कि उनकी ना तो किसी से कोई दुश्मनी थी और ना ही कोई पैसों के लेन-देन का मामला था। यही बात बच्चों की दादी 65 वर्षीय मुन्नी देवी ने दोहराई है। उनका कहना है साजिद ने छत पर जाकर हत्या को अंजाम दिया। जब वो नीचे आया तो दादी ने अपनी बहू और बच्चों की मां संगीता के साथ तुरंत दरवाजा बंद करके पुलिस को सूचना दी।

दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध

दूसरा परिवार खुद हत्यारे साजिद का है। साजिद की बीवी का कहना है कि ना तो वो गर्भवती है और ना ही उसको इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। साजिद की मां नाजरीन का खुलासा तो और भी चौंकाता है। नाजरीन का कहना है कि साजिद के विनोद परिवार के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। त्योहारों पर आना-जाना था, साथ खाना-पीना था।

एक खुलासा- साजिद मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

नाजरीन ये बात जरूर बताती हैं कि साजिद को वे करीब 9 साल से दरगाह में ले जाती रही हैं। साजिद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे उसमें सुधार आया। इसके बाद उसकी शादी करा दी गई। उसके दो बच्चे हुए लेकिन दोनों मर गए। घटना वाले दिन साजिद घर से खुशी-खुशी बाहर निकला था।

तो इस तरह से दोनों परिवारों के बीच एक सवाल कॉमन है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ये पुष्टि कर चुकी है दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से कई वार किए। गर्दन पर ताबड़तोड़ वार से उनकी मौत हुई। साजिद के शरीर में भी तीन गोलियां आर-पार हुई। बच्चों की मां पहले ही कह चुकी है ये उसके भी समझ के परे है कि दो मासूम बच्चों की साजिद की क्या दुश्मनी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा