Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार का इंस्टा पर पहला पोस्ट, फैंस को कहा धन्यवाद

Suryakumar Yadav Instagram Post: T20I के लिए भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। टी20 टीम का कप्तान बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सूर्यकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम की जर्सी की फोटो के साथ पोस्ट कर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।
Suryakumar Yadav Instagram Post

Suryakumar Yadav Instagram Post: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। T20I के लिए भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। टी20 टीम का कप्तान बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सूर्यकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम की जर्सी की फोटो के साथ पोस्ट कर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्यार, सहयोग और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं रहे हैं। सूर्या ने आगे लिखा की अपने देश के लिए खेलना ही सबसे खास होता है और मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। नई भूमिका के साथ कई जिम्मेदारी भी आती है। मुझे उम्मीद है आप सबका प्यार और समर्थन ऐसे ही मिलता रहेगा।

भारत 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ अपने दौरे की शुरूआत करेगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच 27 जुलाई को, दूसरा 28 अगस्त को, वहीं 30 अगस्त को टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। टी20 मैचों के बाद भारत श्रीलंका से तीन वनडे मैच भी खेलेगा। टी20 टीम की कमान जहां सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, वहीं वनडे टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा