Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bajrang Baan: बजरंग बाण का पाठ करने से होगा चमत्कारिक फायदा, जानें क्या है नियम

बजरंग बाण का पाठ हनुमान जी की स्तुति के लिए किया जाता है। भक्त बजरंग बाण का पाठ प्रतिदिन करते हैं, लेकिन मंगलवार और शनिवार के बजरंग बाण पाठ का अलग ही महत्व है। लेकिन बजरंग बाण का पाठ करने से पहले कई नियमों का पालन किया जाता है।
Bajrang Baan | shreshth bharat

Bajrang Baan: बजरंग बली की पूजा-अर्चना करने से इंसान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। बुरा से बुरा साया भी बजरंग बली की पूजा-अर्चना करने से आपका पीछा छोड़ देता है। लोग कई तरह से बजरंग बली की पूजा करते है। इन्हीं में से एक है बजरंग बाण का पाठ।

आपको बता दें कि बजरंग बाण का पाठ हनुमान जी की स्तुति के लिए किया जाता है। भक्त बजरंग बाण का पाठ मंगलवार और शनिवार के दिन करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करते है, तो आपको बेहद लाभ होगा।  

बजरंग बाण का पाठ करने से पहले आपको कुछ नियम जरूर जान लेने चाहिए, क्योंकि इन नियमों के उल्लंघन करने पर आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। तो चलिए आपको बजरंग बाण से जुड़े नियम के बारे में बताते हैं…

केवल ये लोग ही कर सकते है बजरंग बाण का पाठ

कहा जाता है कि बजरंग बाण हनुमान जी से सीधे तौर पर सहायता मांगने का मार्ग होता है। अगर आप अपने जीवन में अपने शत्रुओं से बहुत परेशान है या फिर जीवन में बहुत कष्ट है, तो आपको रोजाना बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।

Raksha Bandhan 2024: क्या होता है भद्रा काल? बहनों को क्‍यों नहीं बांधनी चाहिए राखी

मान्यता है कि ये पाठ करने से हनुमान जी अपने भक्तों पर आंतरिक शक्ति बरसाते हैं। इस पाठ से केवल उन्ही लोगों को लाभ होता है, जो हमेशा सत्कर्म ही करते हो और बेवजह किसी का अहित न चाहते हों, तभी हनुमान जी उनकी मदद करते हैं।

मंगलवार को करें बजरंग बाण (Bajrang Baan) पाठ का जाप

भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी भी दिन बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं, लेकिन अगर आप मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करते है, तो आपको बहुत लाभ होगा।  

पाठ करने से पहले करें ये काम

आप अगर मंगलवार या शनिवार के दिन बजरंग बाण का पाठ कर रहे हैं, तो इससे पहले आपको पांच मुखी दीपक यानी पांच बत्तियों वाला दीपक जरूर जलाए। साथ ही हनुमानजी को चमेली का तेल, चना, जनेऊ, गुड़, पान, लड्डू आदि अर्पित करें।

रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें किस उंगली से भाई को तिलक करना शुभ

आप बजरंग बाण का पाठ करने से पहले भगवान राम की स्तुति जरूर करें। रामजी की स्तुति पढ़ें और भगवान राम का भजन करें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग