Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शनिवार को काले तिल डालकर जलाएं दीपक, बदल देंगे शनिदेव आपका भाग्य

घर में दीपक जलाने से सकारात्मक उर्जा पैदा होती है और सभी प्रकार की नकारात्मकता को खत्म कर देता है। अब बात करते है कि शनिवार की शाम को 4 जगह पर दीपक जलाने से क्या फायदे मिलते हैं। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि इन 4 जगहों...
shanidev | hindu | hindu mandir | shreshth bharat

अक्सर हम घर में दीपक जलाते हैं। हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में ये परंपरा सदियों से देखी जा रही हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि घर में दीपक जलाने से सकारात्मक उर्जा पैदा होती है और सभी प्रकार की नकारात्मकता को खत्म कर देता है। अब बात करते है कि शनिवार की शाम को 4 जगह पर दीपक जलाने से क्या फायदे मिलते हैं। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि इन 4 जगहों पर दीपक जलाने से सभी प्रकार के दोष खत्म हो जाते हैं और शनि महाराज से मांगी गई सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।  आइए जानते हैं कि वह कौन-सी 4 जगह है, जहां पर शनिवार के दिन दीपक जलाना चाहिए…

1. शनिदेव के मंदिर में

शनिवार की शाम को शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने के साथ-साथ हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि क्या दीपक में काला तिल डाले हैं कि नहीं। ऐसा माना जाता है कि दीपक में काला तिल डालने से शनिदेव की कृपा, धन लाभ और गरीबी दूर होती है। इसके साथ ही कई प्रकार की नकारात्मक घटनाओं से बचाव होता है।

2. घर के मुख्य द्वार के दाईं तरफ

आपको बता दें, मुख्य द्वार के दाईं तरफ दीपक जलाना बहुत शुभ माना होता है। यहां पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख समृद्धि बन जाती है। साथ ही राहु का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है।

3. घर में बने मंदिर में

ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में ही आपके देवी-देवता रहते हैं। इसलिए उनके लिए भी घर में दीपक जलाना चाहिए। मंदिर या पूजा स्थल पर दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं भगवान के सामने जलने वाला दीपक हमारे मन के अंधकार को भी दूर करता है। साथ ही घर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

4.पीपल के पेड़ के नीचे

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलती है। इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए और शाम के समय पीपल के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’