Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bada Mangal 2024: पहला बड़ा मंगल आज, इस काम को करने से प्रसन्न होंगे हनुमान जी

इस बार साल का पहला बड़ा मंगल आज 28 मई 2024, मंगलवार को है। इस दिन हनुमान जी की आराधना करने का बहुत महत्व माना जाता है...
Bada Mangal 2024

Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाला हर मंगलवार बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहलाया जाता है। इस बार साल का पहला बड़ा मंगल आज 28 मई 2024, मंगलवार को है। इस दिन हनुमान जी की आराधना करने का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन अगर आप हनुमान जी विधि-पूर्वक आराधना करते हैं या व्रत करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

बड़ा मंगल की परंपरा (Bada Mangal 2024)

शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही हुई थी। इस कारण ज्येष्ठ माह के दौरान पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से पुकारा जाता है। हनुमान जी की पूजा हर मंगलवार के दिन की जाती हैं लेकिन इस विशेष दिन उनकी पूजा करने का महत्व अलग ही है।

बड़े मंगल के व्रत का महत्व

हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक, बड़े मंगल का व्रत जीवन में चल रहे संकटों से मुक्ति दिलाता है। इस दिन आपको हनुमान जी को सिंदूर जरूर चढ़ाना चाहिए, क्योंकि हनुमान जी को सिंदूर बहुत प्रिय है। इसके साथ ही हनुमान जी को केसर बहुत प्रिय है, इसलिए आप बड़े मंगल को अपने घर केसर भी जरूर लाएं। हनुमान जी को केसरीनंदन भी कहा जाता है। केसर घर लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

घर पर लगाएं दिन केसरिया झंडा

वही, दूसरी ओर अगर आप इस दिन केसरिया झंडा अपने घर की छत पर लगाते हैं तो माना जाता है केसरिया झंडा लगाने से घर से बुरी शक्तियां दूर रहती है और हनुमान जी का आशीर्वाद आपके घर पर बना रहता है।

यह भी पढ़ें- शनिवार को काले तिल डालकर जलाएं दीपक, बदल देंगे शनिदेव आपका भाग्य

इस साल पड़ेंगे 4 बड़े मंगल

बता दें, साल 2024 में ज्येष्ठ माह में कुल 4 बड़े मंगल पड़ेंगे। इन सभी बड़े मंगल पर ये उपाय आपको जीवन में उन्नति दिला सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा