Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें किस उंगली से भाई को तिलक करना शुभ

, राखी बांधने से पहले बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है, लेकिन तिलक लगाते समय भी कुछ बातों का ध्यान दिया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि तिलक...
Raksha Bandhan 2024 know-with-which-finger-should-you-apply-tilak-to-your-brother

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का पवित्र पर्व बेहद ही नजदीक है। हर साल यह त्योहार को सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो कि इस वर्ष 19 अगस्त 2024, दिन सोमवार को पड़ रही है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और भी प्रगाढ़ करता है। यह वो खास दिन है जिस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी जीवन की कामना करती है और भाई अपने बहन की रक्षा का संकल्प देता है।

आपको बता दें कि, राखी बांधने से पहले बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है, लेकिन तिलक लगाते समय भी कुछ बातों का ध्यान दिया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि तिलक लगाते समय हमें किन बातों का ध्यान देना चाहिए…

किस उंगली से करें तिलक? (Raksha Bandhan 2024)

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भाई के माथे पर तिलक लगाते समय आप किस अंगुली से तिलक लगाते हैं, यह सबसे महत्वपूर्ण है। यदि भाई बड़ा है और बहन छोटी है तो रक्षाबंधन के दौरान कनिष्ठ उंगली से बहन द्वारा भाई को तिलक करना चाहिए। वहीं अगर भाई छोटा है और बहन बड़ी है, तो बहन को अंगूठे से अपने भाई को तिलक करना चाहिए।

सही उंगली से तिलक करने के फायदे

शास्त्रों के अनुसार, जब बहन रक्षाबंधन के दिन तिलक के लिए सही उंगली का चयन करती है तो उसके भाई के जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब छोटी बहन कनिष्ठ उंगली से बड़े भाई का तिलक करती है तो भाई के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

यह भी पढ़ें- सावधान! बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना छा जाएगी कंगाली

जब बड़ी बहन अपने छोटे भाई को अंगूठे से तिलक लगाती है तो उसके जीवन में तरक्की होती है। उसे अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। तिलक के बाद चावल अवश्य लगाएं क्योंकि इसके बिना तिलक अधूरा माना जाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब