Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hartalika Teej पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा दोगुना फल

हरतालिका तीज का व्रत रख पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।
Hartalika Teej| shreshth bharat

Hartalika Teej 2024: हिंदू धर्म में पतियों की लंबी उम्र के लिए कई महत्वपूर्ण पर्व मनाएं जाते हैं। हरतालिका तीज का त्योहार भी इनमें से एक है। हरतालिका तीज का व्रत रख पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।

कहा जाता है कि अगर कोई विवाहित महिला हरतालिका तीज के दिन व्रत रखती हैं, तो  उनका वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है और वैवाहिक जीवन में कोई समस्या नहीं आती। पति-पत्नी के रिश्ते की मजबूती के लिए भी इस व्रत को रखा जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की सही विधि…

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होने वाली है, जिसका समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 21 मिनट पर होगा।

Hartalika Teej 2024: अगर पत्नी रख रही व्रत तो भूल कर भी न करें ये गलती, वरना…

ऐसे में हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) का व्रत 06 सितंबर को रखा जाएगा। वहीं, पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02 मिनट से से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक का होगा। इस मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से भक्तों को उसका दोगुना लाभ मिलेगा।

इस तरह करें पूजा

पूजा-अर्चना करने के लिए इस दिन आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी करें। घर और मंदिर की साफ-सफाई करें।

Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा की मूर्ति लाने से पहले इस बात का रखें खास ख्याल

इसके बाद, चौकी पर भोलेनाथ और माता पार्वती की मूर्ति को रखें। महादेव का अभिषेक करें। उन पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं। मां पार्वती पर सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं। फिर दीपक जलाकर आरती करें। इसके बाद हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ करें। आखिर में भगवान को खीर और फल समेत बाकी चीजों का भोग लगाएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर