श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त; बन रहे ये 2 दुर्लभ योग

आज भाद्रपद महीने की अमावस्या पड़ रही है। आज सोमवार है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। हिंदू धर्म में इस अमावस्या को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
Somvati Amavasya 2024| shreshth bharat

Somvati Amavasya 2024: आज यानी 2 सितंबर को भाद्रपद महीने की अमावस्या पड़ रही है। आज सोमवार है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। हिंदू धर्म में इस अमावस्या को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या का मुहूर्त 2 सितंबर की सुबह 05:21 से 3 सितंबर की सुबह 07:24 बजे तक रहने वाला है। बता दें कि इस बार सोमवती अमावस्या को 2 बड़े योग बन रहे हैं।

हरतालिका तीज-गणेश चतुर्थी समेत सितंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

इनमें से एक शिव योग और दूसरा सिद्धि योग है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस योग में पितरों को याद करें और दान करें तो आप पर भगवान की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहेगी और परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये काम

सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाएं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए, लेकिन अगर आपके घर के पास गंगा नदी नहीं हैं तो आप सामान्य पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें।

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। इस दिन दान-पुण्य करना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सोमवती अमावस्या को दान करने से इंसान की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

जन्माष्टमी के बाद अब मनाई जाएगी राधाष्टमी, राधा रानी की कृपा पाने के लिए रखें व्रत

सोमवती अमावस्या के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भोलेनाथ की पूजा करती हैं। इस दिन महादेव की पूजा अर्चना के साथ ही 108 बार तुलसी की प्रदक्षिणा करने को भी काफी शुभ माना गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी