श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

ऐसे करें कपूर का टोटका, जल्द होगी शादी; मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसेगी

Benefits of Kapoor Totka: आज कल हम देखते हैं कि लोग दूसरों को मुश्किल में डालने के लिए टोटके करते हैं। इसके साथ ही, तांत्रिकों के जाल में फंसकर उल्टे-सीधे काम करने लगते हैं।
Benefits of Kapoor Totka

Benefits of Kapoor Totka: आज कल हम देखते हैं कि लोग दूसरों को मुश्किल में डालने के लिए टोटके करते हैं। इसके साथ ही, तांत्रिकों के जाल में फंसकर उल्टे-सीधे काम करने लगते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे टोटके के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से आप हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान आसानी से कर सकते हैं। जी हां, उस टोटके का नाम है कपूर टोटका। चलिए तो आज आपको बताएंगे कि कपूर टोटके का प्रयोग करके समस्याओं का हल कैसे निकाल सकते हैं…

वैसे टोटके का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन आज भी आम लोग इसका प्रयोग खूब करते हैं और उन्हें इसका लाभ भी मिलता है। कपूर की पहचान खुशबू और गुणों के कारण है। कपूर की सुगंध से घर महक उठता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिये नित्य सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाना बेहद शुभ एवं लाभदायक माना जाता है। इससे घर में शांति और सद्भाव बनती है।

शादी-विवाह में आ रही बाधाओं को करता है दूर

शादी-विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। शादी-विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप 36 लौंग और कपूर के 6 टुकड़े लेकर मां दुर्गा को आहूति दें। ऐसा करने से आप पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी और जल्द ही विवाह का योग बनेगा।

चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग जलाएं

संसार में अधिकांश लोग आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं। परिश्रम के बाद भी वांक्षित फल नहीं मिल रहा है तो आप कपूर का टोटका अपना सकते हैं। रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। यह क्रिया लाभ मिलने तक करें। शीघ्र ही मां लक्ष्मी आप से खुश हो जाएंगी और धन की प्राप्ति होगी।

जीवन में सौभाग्य के लिए 12 साबूदाने लेकर कपूर के साथ जलाएं। आप यह उपाय रात या दिन कभी भी कर सकते हैं। यह उपाय केवल गुरुवार को किया जाता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी