श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कौन हैं मोहन लाल बडौली? हरियाणा में बनाए गए बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

Haryana BJP President: बीजेपी ने विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बड़ौली सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं...
MLA Mohan Lal Badoli

Haryana BJP President: बीजेपी ने विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बड़ौली सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी।

बता दें, नायब सैनी ने सोमवार (8 जुलाई) को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इसी मुलाकात के दौरान बडौली के नाम पर मुहर लगाई गई थी।

Worli hit and run case: मिहिर शाह को वर्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौन हैं मोहन लाल बडौली

मोहन लाल का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था। मोहन लाल ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई जीएसएसएस, खेवड़ा, सोनीपत से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़ा मार्केट में एक दुकान चलाई थी। मोहनलाल 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए थे। बाद में भाजपा में शामिल हो गए। इनेलो राज के दौरान मुरथल से जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले वह पहले भाजपा उम्मीदवार थे।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद जसप्रीत बुमराह को मिला ICC का ये खास अवार्ड

लोकसभा चुनाव भी लड़े मोहन लाल बडौली

वहीं, राज्य में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होंगे। इससे पहले ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है। पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव में भी बडौली को सोनीपत सीट से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि उन्हें कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सतपाल ब्रह्मचारी को 548682 वोट मिले थे। वहीं, बडौली को 526866 वोट मिले थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी