श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

BJP ने नहीं दिया टिकट, तो क्या होगा वरुण गांधी का अगला कदम? जानें बड़ी अपडेट

Varun Gandhi lok sabha election

Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी की लोकसभा सीट को लेकर फंसे पेंच के बीच एक और अपडेट सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अगर वरुण गांधी को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ये अपडेट उस बात के विपरीत मानी जा रही है जिसके मुताबिक वरुण समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में वरुण ने तीसरी बार सांसद का चुनाव जीता था। फिलहाल भाजपा ने इस सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। असल में बीजेपी के स्टेट लेवल के नेता वरुण गांधी की दावेदारी का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि वरुण ने अपने पार्टी विरोधी बयान से ऐसे पर्याप्त कारण दिए हैं कि उनको टिकट देने का तुक नहीं बनेगा।

बता दें, पिछले साल वरुण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कस दिया था। उन्होंने लोगों को कहा था कि, आसपास के साधुओं को हल्के में ना लेना, क्योंकि कोई नहीं जानता महाराज जी कब मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

सितंबर 2023 में भी वरुण बिफर पड़े थे। उन्होंने यूपी सरकार पर अमेठी के संजय गांधी हॉस्पिटल का लाइसेंस सस्पेंड करने को लेकर विरोध जताया था। सरकार ने तब ये फैसला हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद किया था।

जाहिर है वरुण की विचार कम से कम यूपी सरकार से बहुत मेल नहीं खाती दिखती है। यूपी में योगी फैक्टर की अनदेखी करना ऐसा ही है जैसे एक समय राष्ट्रीय फलक पर मोदी की अनदेखी कर भूल करना था।

रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी के प्रतिनिधियों ने पीलीभीत से नॉमिनेशन का पर्चा ले लिया है। इसको लेकर यही माना जा रहा है कि वरुण गांधी यहां से चुनाव तो लड़ेंगे लेकिन किस पार्टी से यही सस्पेंस है। या भाजपा से टिकट न मिलने पर एकला चलो की राह भी पकड़ सकते हैं। फिलहाल देखना होगा वरुण खुद के दम पर चुनाव लड़ते हैं या उनको भगवा रंग के तले इलेक्शन लड़ने का मौका मिलेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य