Vinesh Phogat resigns Indian Railways: पहलवान विनेश फोगाट ने एक दिन पहले राहुल गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके कांग्रेस ज्वॉइन करने के कयास लगाए जाने लगे थे। अब फोगाट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने राजनीति में एंट्री लेने से पहले रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।
विनेश ने अपने एक्स पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि रेलवे की सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। मैं रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी।
भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) September 6, 2024
जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं… pic.twitter.com/HasXLH5vBP
विनेश ने आगे लिखा कि जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से अलग करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को भेज दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिए गए इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।
बता दें कि विनेश और बजरंग पूनिया आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में जुड़ जाएंगे। दोनों के हरियाणा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले विनेश फोगाट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के लिए उनके आवास पहुंची हैं। बजरंग पूनिया भी यहां पहुंचने वाले हैं।