Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

श्रीरामलला के दर्शन होंगे, कुछ भी चढ़ाने की अनुमति नहीं

Ayodhya, Jan 23 (ANI): Devotees in massive numbers arrive at the Shri Ram Janmabhoomi Temple to offer prayers, in Ayodhya on Tuesday. The Pran Pratishtha ceremony was done yesterday at Shri Ram Janmabhoomi Temple. (ANI Photo/Shrikant Singh)

अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन भक्तों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। इतनी भारी तादात में भक्तों को संभालना प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन दूर दूर से आए श्रद्धालु वीवीआईपी के कारण बहुत से सैलानी और श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जिसके कारण अभी यह भीड़ इसी तरह कई दिनों तक प्रशासन के लिए चुनौती बनी रहेगी। आपको बतायें कि आप राम के दर्शन तो कर सकेंगे, लेकिन उन्हें माला-फूल या नारियल इत्यादि नहीं चढ़ा सकेंगे। भगवान के दर्शन करने के बाद जब भक्त बाहर निकलने लगेंगे, वहीं पर उन्हें प्रसाद दिया जाएगा।

दरअसल, राम मंदिर आंदोलन के बाद से ही भगवान का दर्शन करने वाले भक्तों को अपने साथ कोई वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। सुरक्षा कारणों से मंदिर के बाहर ही भक्तों को अपना सभी सामान जमा करा देना पड़ता है। बाद में कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए भी ज्यादातर मंदिरों में माला-फूल या नारियल चढ़ाने पर रोक लगा दी गई। आज भी कई बड़े मंदिरों में इसी तरह की व्यवस्था चल रही है। यानी भक्तों को यहां भगवान के दर्शन करने की अनुमति तो होती है, लेकिन उन्हें माला-फूल या नारियल चढ़ाने की अनुमति नहीं होती है।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों में भारी उत्साह है। लोग बड़ी संख्या में आकर नया मंदिर और भगवान के दर्शन करना चाहते हैं। अनुमान है कि प्रतिदिन दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों की संख्या एक लाख से डेढ़ लाख के बीच हो सकती है। देश विदेश से आए सैलानी अयोध्या के प्रति अति उत्साहित दिखे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड