Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MP में दो युवकों से मारपीट के आरोप में सीएम यादव ने SDM को किया निलंबित

मध्यप्रदेश पुलिस ने उमरिया जिले में दो युवकों पर हमला करने के आरोप में एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) और एक तहसीलदार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। FIR में कहा गया है कि आरोपियों की पहचान बांधवगढ़ एसडीएम अमित सिंह, बांधवगढ़ तहसीलदार विनोद कुमार, एसडीएम नरेंद्र दास पनिका के ड्राइवर और तहसीलदार संदीप सिंह के समर्थक के रूप में की गई है।

FIR में आगे कहा गया है “युवकों में से एक, प्रकाश दहिया ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम को दूसरे युवक शिवम यादव के साथ कार में सवार होकर खैरा से भरौला वापस आ रहा था, जो कार चला रहा था। रास्ते में उन्हें एसडीएम की कार मिली और शिवम ने सड़क से कार नहीं हटाई एसडीएम की कार को ओवरटेक किया। जिसके बाद एसडीएम की कार ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही हम आगे बढ़े, उमरिया की ओर से आ रही तहसीलदार की कार ताला रोड, घाघरी गांव के पास उनकी कार के सामने रुकी और हमने अपनी कार रोक दी। दोनों वाहनों से दो लोग लाठी लेकर उतरे और मुझे और शिवम को पीटना शुरू कर दिया। दहिया ने पुलिस को बताया शिवम की कार में भी तोड़फोड़ की और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। शिवम और मुझे काफी चोटें आईं। उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया।”

पीड़ित ने आगे कहा “मुझे पता चला कि बांधवगढ़ के एसडीएम का नाम अमित सिंह है और तहसीलदार का नाम विनोद कुमार है। एसडीएम के ड्राइवर नरेंद्र दास पनिका और तहसीलदार के समर्थक संदीप सिंह ने हम दोनों को लाठियों से पीटा, जिससे मेरे सिर पर चोटें आईं। और शिवम यादव को पैर और सिर पर चोटें आईं।”

इसके बाद घायल प्रकाश दहिया के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 341 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस बीच सीएम मोहन यादव ने भी मामले में संज्ञान लिया और एसडीएम को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया ”बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों के साथ मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश में सुशासन की सरकार है। आम लोगों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार राज्य में लोगों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती