Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Pauri Garhwal Lok Sabha Polls 2024: अनिल बलूनी या गणेश गोदियाल, किसे मिलेगी जीत?

Pauri Garhwal Lok Sabha Polls 2024: उत्तराखंड की पौढ़ी गढ़वाल सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। वह यहां से लगातार दो बार से चुनाव जीत रही है। ऐसे में उसकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। वहीं, कांग्रेस वापसी की पूरी कोशिश कर रही है।
Pauri garhwal lok sabha polls 2024 anil baluni ganesh godiyal: बीजेपी या कांग्रेस, किसे मिलेगी जीत?

Pauri Garhwal Lok Sabha Polls 2024: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 19 अप्रैल को पांच सीटों पर वोट डाले गए। इन सीटों में से एक सीट पौढ़ी गढ़वाल भी है। यहां से बीजेपी ने अनिल बलूनी, जबकि कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को प्रत्याशी बनाया है। बलूनी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आइए, इस सीट के बारे में विस्तार से जानते हैं…

लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम (Pauri Garhwal Lok Sabha Polls 2019)

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी को 3.02 लाख वोटों से हराया था। रावत को 5,06,980, जबकि खंडूरी को 2,04,311 वोट मिले थे। इस सीट पर कुल 55.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

लोकसभा चुनाव 2014 परिणाम (Pauri Garhwal Lok Sabha Polls 2014)

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के भुवन चंद खंडूरी ने कांग्रेस प्रत्याशी हरक सिंह रावत को 1,84,526 वोटों से हराया था। खंडूरी को 4,05,690, जबकि रावत को 2,21,164 वोट मिले। कुल 6,84,014 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल 53.98 फीसदी वोटिंग हुई थी।

लोकसभा चुनाव 2009 परिणाम

लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस के सतपाल महाराज ने बीजेपी के तेजपाल सिंह रावत को 17,397 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। उन्हें 2,36,949 वोट मिले थे, जबकि रावत को 2,19,552 मत मिले। इस बार यहां 48.87 फीसदी वोटिंग हुई थी। कुल 5, 33, 843 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

पौढ़ी गढ़वाल में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

पौढ़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में कुल 14 विधानसभा सीटें हैं। इसमें चमोली की तीन, रुद्रप्रयाग की दो, टिहरी गढ़वाल की दो, पौ़ी गढ़वाल की 6 और नैनीताल की एक सीट शामिल हैं। ये सीटें हैं…

क्रम संख्याजिलाविधानसभा सीट
1चमोलीबद्रीनाथ, थराली, कर्णप्रयाग
2रुद्रप्रयागकेदारनाथ, रुद्रप्रयाग
3टिहरी गढ़वालदेवप्रयाग, नरेंद्रनगर
4पौढ़ी गढ़वालयमकेश्वर, पौढ़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, कोटद्वार
5नैनीतालरामनगर

Exit Poll Result 2024: एक बार फिर मोदी सरकार? जानें एग्जिट पोल का हाल

पौढ़ी गढ़वाल से अबतक कितने सांसद हुए?

सालपार्टीसांसद
1952भक्त दर्शनकांग्रेस
1957भक्त दर्शनकांग्रेस
1962भक्त दर्शनकांग्रेस
1967भक्त दर्शनकांग्रेस
1971प्रताप सिंह नेगीकांग्रेस
1977जगन्नाथ शर्माजनता पार्टी
1980हेमवती नंदन बहुगुणाकांग्रेस
1982 (उपचुनाव)हेमवती नंदन बहुगुणानिर्दलीय
1984चंद्रमोहन सिंह नेगीकांग्रेस
1989चंद्रमोहन सिंह नेगीजनता दल
1991बी. सी खंडूरीबीजेपी
1996सतपाल महाराजऑल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी)
1998बी. सी खंडूरीबीजेपी
1999बी. सी खंडूरीबीजेपी
2004बी. सी खंडूरीबीजेपी
2008 (उपचुनाव)तेजपाल सिंह रावतबीजेपी
2009सतपाल महाराजकांग्रेस
2014बी. सी खंडूरीबीजेपी
2019तीरथ सिंह रावतबीजेपी

पौढ़ी गढ़वाल सीट पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

पौढ़ी गढ़वाल सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में 52.42 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछली बार की तुलना में 2.75 प्रतिशत कम है। इस बार कुल 7,17,834 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: क्या तीसरी बार बनेगी ‘मोदी’ की सरकार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा