श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

एक बार फिर चर्चा में नेहा सिंह राठौर, महिला आयोग की खामोशी पर उठाए सवाल


Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने बेबाक अंदार के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वो भारतीय जनता पार्टी पर कई तरह के सवाल भी खड़े करती हैं। इसके चलते नेहा सिंह को काफी ट्रोल भी किया जाता है। वहीं इस बार फिर से नेहा चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार चर्चा में आने की वजह एक स्क्रीनशॉट है।

दरअसल, एक्स पर पोर्न वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, कहा जा रहा है कि ये वीडियो लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का है। एक यूजर ने नेहा से पूछा है कि क्या वो वीडियो उनका है? ऐसे में नेहा भड़क उठीं और उन्होंने महिला आयोग को खरी-खोटी सुना दी। नेहा ने लिखा “देश का राष्ट्रीय महिला आयोग भी केंचुए की तरह मर चुका है क्या? उसे कुछ दिख नहीं रहा है क्या? पिछले दो महीनों से लगातार मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। गालियां दी जा रही हैं, पहले अफवाह फैलाकर मेरा मजाक उड़ाया गया, अब पोर्न वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर अपलोड किए जा रहे हैं। कुछ दिख रहा है राष्ट्रीय महिला आयोग? इस आयोग का गठन क्यों किया गया है? किटी-पार्टी करने के अलावा कोई काम-धाम नहीं है क्या?”

वहीं, एक यूजर ने नेहा की तुलना राखी सावंत से कर दी। लिखा कि, आप ट्विटर की राखी सावंत हैं। हॉस्टल कांड की चर्चा हो, अंट-शंट फोटो हो, मिया खलीफा से तुलना हो, ये सब देखकर खुश हो जाती हो, क्योंकि आपको चाहिए चर्चा, चाहे जैसे मिले। बदनाम भी हुए तो क्या नाम न हुआ? मन में लड्डू फूटता होगा यह सब देखकर।” बता दें, इसके अलावा नेहा सिंह रठौर की तुलना पिछले कुछ दिनों पहले मिया खलीफा से भी हुई थी।

कौन हैं नेहा सिंह राठौर?
Neha Singh Rathore एक भोजपुरी गायिका हैं, जो लोकगीत के साथ-साथ व्यंग से भरे और सामाजिक मुद्दों पर गाती और कविताएं लिखती हैं। नेहा बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कानपुर विश्वविद्यालय से की थी। वो अक्सर भोजपुरी भाषा में गीत गाती हैं, जिसे लोग काफी पंसद भी करते हैं। यूट्यूब से लेकर फेसबुक और एक्स तक पर उनके गाने शेयर किए जाते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी