श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मोदी ने अपने इन पुराने मंत्रियों पर फिर से जताया भरोसा

मोदी सरकार ने अपने पुराने साथियों पर फिर से भरोसा जताया है और वह उसी मंत्रालय में फिर से कार्य करेंगे जिस मंत्रालय में वह कार्य कर रहे थे...
PM NARENDRA MODI | RAJNATH SINGH | AMIT SHAH | SHRESHTH BHARAT

Modi 3.0 Cabinet Ministers: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम के साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। अब देशभर के लोगों की निगाहें ‘टीम मोदी’ पर हैं। इस बीच मोदी सरकार ने अपने पुराने साथियों पर फिर से भरोसा जताया है और वह अपने पुराने मंत्रालय को फिर से संभालेंगे।

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनको इस पद की जिम्मेदारी दूसरी बार दी गई है।

राजनाथ सिंह 

लखनऊ से लगातार सांसद बनते आ रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे पहले कार्यकाल में वह गृहमंत्री थे। बाद में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया है।

नितिन गडकरी

मोदी 3.0 में भी नितिन गडकरी को लगातार दूसरी बार सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें एक अजय टम्टा और दूसरे हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं।

अमित शाह

अमित शाह को एक बार फिर देश का गृहमंत्री बनाया है। उन्हें भाजपा ने लगातार दूसरी बार यह पद दिया है।

कैबिनेट में सात महिलाओं को मिली है जगह
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के उनके 71 सहयोगियों को शपथ दिलाई थी। लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसद अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है।    


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी