Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला, तीन करोड़ घरों के निर्माण की मिली मंजूरी

मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को हुई। बैठक में आवास योजना से जुड़ा बड़ा एलान किया गया। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है...
modi cabinate | modi cabinate first meating | pm awas yojna | shreshth bharat

मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को हुई। बैठक में आवास योजना से जुड़ा बड़ा एलान किया गया। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है। जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत बनाए जाने वाले सभी घरों में एलपीजी और बिजली कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इन घरों का निर्माण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा।

भारत सरकार ने 2015-16 से पीएम आवास योजना लागू की थी। इसका उद्देश्य घरों के निर्माण के लिए पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को सहायता प्रदान करना था। पीएमएवाई के तहत, पिछले 10 वर्षों में आवास योजनाओं के तहत पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर दिए जा चुके हैं। पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी घरों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं की मदद से घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन आदि जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में अहम विभागों की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ऊर्जा मंत्री और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। उनके साथ तोखन साहू नगर विकास राज्य मंत्री बनाए गए हैं। ऊर्जा मंत्रालय में श्रीपद यसो नायक राज्यमंत्री बने हैं। हरियाणा से तीन नेताओं को मंत्री बनाया गया। मनोहर लाल खट्टर के अलावा राव इंद्रजीत और कृष्णपाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड