Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MDMK सांसद की कार्डियक अरेस्ट से मौत, आत्महत्या के प्रयास में अस्पताल में थे भर्ती

GANESH MOORTHY | MDMK | SHRESHTH BHARAT

MP A Ganesamoorthy Passes Away: तमिलनाडु में इरोड लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद ए. गणेशमूर्ति की गुरुवार को मौत हो गई। 24 मार्च को उन्होंने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनकी हालत बिगड़ी तो उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन आज सुबह 5 बजे उनको हार्ट अटैक आने से उनकी सांसे थम गई। एमडीएमके से सांसद गणेशमूर्ति 77 साल के थे।

बताया जा रहा है कि उन्हें तमिलनाडु के इरोड़ की लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। चुनाव में टिकट न मिलने से गणेशमूर्ति काफी तनाव में थे। इसकी वजह से उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।

इस बार गणेशमूर्ति की जगह डीएमके ने इरोड से युवा नेता ई प्रकाश को टिकट दिया है। प्रकाश को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का करीबी माना जाता है। 

परिवार वालों ने कहा कि ये डीएम ने उनके साथ अच्छा नहीं किया है। जिस नेता ने पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। गणेशमूर्ति के परिजनों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा