Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिका के बाल्टीमोर में हुए भयानक पुल हादसे में दो शव बरामद

baltimore bridge collapse | shreshth bharat |

Baltimore Bridge Collapse update: अमेरिका के बाल्टीमोर में हुए भयानक पुल हादसे के बाद बुधवार 27 मार्च को गोताखोरों ने दो कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के शव बरामद किए हैं। दोनों के शव पटाप्सको नदी में डूबे एक लाल पिकअप ट्रक से बरामद किए गए हैं। बता दें, पुल ढहने से जहाज पर मौजूद कई वाहन पानी में डूब गए थे।

जानकारी के मुताबिक, दोनों व्यक्ति मेक्सिको के निवासी थे। दोनों की पहचान 35 वर्षीय एलेजांद्रो हर्नांडेज़ फ़्यूएंटेस और 26 वर्षीय डोरलियन रोनियल कैस्टिलो कैबरेरा के रूप में हुई। मैरीलैंड राज्य पुलिस के मुताबिक,दोनों के शव ढहे हुए पुल के मिड सेक्शन के पास लगभग 25 फीट पानी में एक रेड पिकअप ट्रक से बरामद किए गए।

ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

बता दें, अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में मंगलवार को एक मालवाहक जहाज पुल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्गो जहाज के टकराने से देखते ही देखते पुल पलभर में ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस हादसे में 8 लोगों के लापता होने की आशंका जताई गई थी। इस भयानक हादसे के बाद बचाव अभियान के तहत दो लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि अधिकारियों ने बाकी 6 लोगों को मृत मान लिया है,लेकिन अभी भी इन लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

अमेरिका के बाल्टीमोर से टकराने वाला जहाज श्रीलंका की ओर जा रहा था। सिंगापुर के फ्लैग वाला ये कंटेनर जहाज ‘DALI’ स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:30 बजे बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट के ब्रिज के एक खंभे से टकरा गया। खास बात यह है कि दुर्घटना के दौरान जहाज के चालक दल के कुल 22 सदस्य थे और ये सभी सदस्य भारतीय हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती