श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

BSP अकेले या गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी लोकसभा चुनाव? मायावती ने किया बड़ा ऐलान

Mayawati made a big announcement on ls election 2024

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने साफ किया है कि वे इन चुनावों में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने जा रही हैं। बसपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ किया कि बसपा किसी भी तरह से तीसरा मोर्चा नहीं बनाने जा रही है।

मायावती ने किया अटकलों को समाप्त

मायावती ने एक्स पर दो ट्वीट करते हुए अपने इरादों को साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि, “बीएसपी देश में लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज है। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।

“ख़ासकर यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।”

अकेले मैदान में उतरेगी बसपा

बता दें पहले ही इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि मायावती ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने को लेकर इंकार कर सकती हैं। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वे ना केवल अकेले चुनाव में उतरेगी बल्कि उत्तर प्रदेश में पार्टी अपने दम पर अभी भी जनमत हासिल करने के लिए कॉन्फिडेंट है।

पिछले लोकसभा चुनाव में ऐसा था प्रदर्शन

पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ते हुए एक महागठबंधन बनाया था। ये गठबंधन एंटी बीजेपी और एंटी कांग्रेस के रूप में मैदान पर उतरा था। इसमें राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह भी शामिल थी। इस महागठबंधन ने उत्तर प्रदेश में 80 में से 15 सीटों पर जीत हासिल की थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

WPL Final 2025
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता
mi vs dc wpl 2025 final
WPL 2025: MI और DC के बीच फाइनल मुकाबला आज, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Ranya Rao Allegation on DRI
'थप्पड़ मारे, खाना नहीं...,' रान्या राव ने लगाए डीआरआई पर बड़े आरोप
Karnataka Government
कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों के लिए सरकारी टेंडर में 4% आरक्षण की घोषणा की, BJP ने उठाए सवाल
Actress Nanda Yadav
नंदा यादव की फिल्म 'शांतिनिकेतन' नेपाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित 
WPL 2025 Final Prize Money
WPL 2025 फाइनल जीतने वाली टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, यहां देखें