Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM MODI के संसदीय क्षेत्र में गरजेंगे अमित शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित

AMIT SHAH | PM NARENDRA MODI | VARANASI | LOKSABHA ELECTION | SHRESHTH BHARAT

Loksabha Election 2024: आज देश के गृहमंत्री अमित शाह पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। वह शाम चार बजे लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद मोतीझील पार्क में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यही से अमित शाह नरेंद्र मोदी के चुनाव कार्यकाल की भी शुरूआत करेंगे। अमित शाह रात को काशी में ठहरेंगे और साथ ही वहां चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह बुधवार से ही पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के लिए रैलियां करेंगे। अमित शाह यहां की पांच विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधे चुनाव पर चर्चा करेंगे। मोतीझील की सभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों से चुनाव की जानकारी लेंगे।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह का भाजपा कार्यकर्ता ढोल और नगाड़े बजाकर स्वागत करेंगे। उसके बाद अमित शाह महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में वाराणसी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। तय किए समय के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह शाम 4 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट से लेकर महमूरगंज तक पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पहले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रभारी सतीश द्विवेदी, संयोजक सुरेंद्र नारायण के साथ मेयर अशोक तिवारी ने सोमवार को रैली स्थल का जायजा लिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा