श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: आज अमेठी का रण संभालेगीं प्रियंका गांधी

priyanka gandhi | congress | amethi | loksabha election 2024 | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस ने यहां से केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें, प्रियंका गांधी 18 मई तक रायबरेली और अमेठी में डेरा डाली हुई हैं। वह आज शाम अमेठी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली सीट पर कांग्रेस जीत का परचम लहराने का पुरज़ोर प्रयास कर रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है। कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। साल 2019 के चुनाव में अमेठी सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। इस बार प्रियंका गांधी खुद पार्टी का जिम्मा अपने कंधों पर उठाए चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। वह गुरुवार को अमेठी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

बता दें, प्रियंका गांधी ने रायबरेली से अपने भाई राहुल गांधी को जिताने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा है कि वह दोनों सीटों पर मतदान होने तक नुक्कड़ सभाएं करेंगी और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। इतना ही नहीं, बूथ प्रबंधन से लेकर संपर्क तक, सबकुछ प्रियंका गांधी ही संभालेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दोनों जिलों के लगभग 200 से 300 गांवों में प्रचार अभियान करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी अमेठी में नुक्कड़ सभाएं करेंगी, जिसके लिए उनकी टीम की ओर से कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। वह कुछ इलाके में रोड शो भी कर सकती हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका गांधी स्वतंत्रता सेनानियों और लंबे समय से गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर सकती हैं। इसके जरिए पुराने संबंधों को एक बार फिर मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज