Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बसपा ने जारी की लिस्ट, देवरिया और कुशीनगर से ये होंगे उम्मीदवार

bsp candidate list | mayavati | loksabha election 2024 | shreshth bharat

BSP Candidate List: Lok Sabha Election 2024 के लिए बसपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में यूपी की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें कुशीनगर और देवरिया सीट शामिल है।

लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की गई लिस्ट में बसपा ने कुशीनगर और देवरिया सीट से प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने देवरिया सीट से संदेश यादव को टिकट दिया है, जबकि कुशीनगर सीट से शुभ नारायण चौहान मोर्चा संभालेंगे। इससे पहले एक और लिस्ट जारी की गई थी, जिममें आजमगढ़ समेत छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई थी।

बहुजन समाज पार्टी ने दो मई को कैसरगंज, डुमरियागंज, गोंडा, संत कबीरनगर, बाराबंकी और आजमगढ़ सीट पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था। आजमगढ़ से मशहूद अहमद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कैसरगंज सीट पर नरेंद्र पाण्डेय को उतारा गया है। डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, गोंडा से सौरभ कुमार मिश्रा, संतकबीर नगर से नदीम अशरफ और बाराबंकी से शिव कुमार दोहरे को टिकट दिया गया है।

बता दें कि मायावती ने आजमगढ़ सीट पर दो बार प्रत्याशी बदला है। सबसे पहले इस सीट पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के नाम की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में उन्हें इस सीट से हटा दिया गया और सलेमपुर सीट से टिकट दे दिया गया। इसके बाद आजमगढ़ सीट से शबीहा अंसारी को टिकट दिया गया था। हालांकि, बाद में उनकी जगह उनके पति मशहूद अहमद को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग