श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

Lok Sabha elections 2024: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, 25 सांसदों का काटा टिकट, नए चेहरों पर लगाया दांव

BJP | PM NARENDRA MODI | MEMBER OF PARLIAMENT | CENTRAL GOVERMENT | SHRESHTH BHARAT

आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस दूसरी सूची में भाजपा ने नए चेहरों पर दाव लगाया है। वही 25 सांसदों का टिकट काट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की इस दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों की नाम की घोषणा की गई है। दिल्ली में भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है, इस सीट पर क्रिकेटर गौतम गंभीर फिलहाल सांसद हैं। वही उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है इस सीट पर फिलहाल सांसद हंसराज हंस का टिकट काट दिया गया है।

वहीं अगर गुजरात की बात की जाए तो गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने पांच नए चेहरों को टिकट दिया है। भाजपा ने साबरकांठा सीट से अपने दो बार के सांसद दीप सिंह गगन की जगह भीखाजी दुधाजी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वही भावनगर सीट से भाजपा ने मुंह बेन बम्हनिया को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें, इस सीट से भारतीबैन बमभानिया को उम्मीदवार बनाया है।‌ धीरूभाई सियाल दो बार सांसद रह चुके हैं इस बार उनका टिकट काट दिया गया है।‌

वहीं हरियाणा में भी सियासत का नया समीकरण देखने को मिल रहा है हरियाणा में भाजपा ने सिरसा सीट पर अपनी मौजूदगी सांसद सुनीता दुग्गल की जगह अशोक तंवर को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें, अशोक तंवर पहले कांग्रेस पार्टी में थे फिर वह आम आदमी पार्टी में चले गए और हाल ही में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। भारतीय जनता पार्टी ने करनाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मौजूदा सांसद संजय भाटिया का टिकट काट दिया गया है।

भाजपा ने कर्नाटक में पांच नए चेहरों को टिकट दिया है मध्य प्रदेश में भी कई सांसदों का टिकट काटा गया है। वहीं महाराष्ट्र से नितिन गडकरी और बेड से पंकजा मुंडे चुनाव लड़ेंगे। तेलंगाना में भाजपा ने सांसद शोएब बाबूराव का टिकट काटा है। उत्तराखंड में भी बदलाव के संकेत देखने को मिल रहे हैं। वहीं त्रिपुरा में महारानी कीर्ति सिंह देव वर्मा को टिकट दिया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी