Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बहन के खिलाफ पत्नी को चुनाव लड़ाना मेरी गलती थी… अजित पवार ने ऐसा क्यों कहा?

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती लोकसभा सीट से पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव लड़ाना मेरी गलती थी। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।
Ajit Pawar

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती लोकसभा सीट से पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव लड़ाना मेरी गलती थी। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। अजित ने आगे कहा कि वे अपनी सभी बहनों से बहुत प्यार करते हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले अजित पवार जन सम्मान यात्रा निकाल रहे हैं। इसी दौरान मंगलवार को उन्होंने कहा कि राजनीति को घर के अंदर नहीं आने देना चाहिए। बहन के खिलाफ पत्नी को चुनाव लड़ाने का फैसला एनसीपी संसदीय बोर्ड का था। अब मुझे लग रहा है कि यह फैसला गलत था।

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी हैं। वे इस समय बारामती से सांसद हैं। उनसे जब अजित के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली हैं। उन्होंने टीवी नहीं देखा है।

बता दें कि अजित पवार पहले एनसीपी में ही थी, बाद में वे बगावत कर खुद की एनसीपी बना ली और राज्य के डिप्टी सीएम बन गए। बताया जाता है कि वे पार्टी में सुप्रिया सुले की बढ़ती सक्रियता से नाखुश थे। एनसीपी पर कब्जे को लेकर चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच जंग भी देखने को मिली, लेकिन बाजी भतीजे ने अपने नाम कर ली। चुनाव आयोग ने अजित की पार्टी को ही असली एनसीपी माना। यह शरद पवार के लिए बड़ा झटका था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा