Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाइक से बांधकर पत्नी को घसीटता रहा पति, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

Rajasthan Viral Video: राजस्थान के नागौर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो  में पति अपनी पत्नी के दोनों पैर मोटरसाइकिल से बांधकर उसे पथरीले मार्ग पर घसीटता हुआ नजर आ रहा है।
Rajasthan Viral Video

Rajasthan Viral Video: राजस्थान के नागौर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो  में पति अपनी पत्नी के दोनों पैर मोटरसाइकिल से बांधकर उसे पथरीले मार्ग पर घसीटता हुआ नजर आ रहा है। महिला मदद के लिए चिल्ला रही है। इसके बाद महिला का हैवान पति बाइक से उतरता है और फिर उसके ऊपर खड़ा हो जाता है। घायल महिला दर्द से तड़प रही है।

बताया जाता है कि पति ने अपनी पत्नी पर इसलिए हमला किया क्योंकि वह जैसलमेर में अपनी बहन से मिलने जाना चाहती थी।यह दुल्हन को ‘खरीदे जाने’ का मामला भी हो सकता है, क्योंकि झुंझुनू, नागौर और पाली जैसे जिलों से  दूसरे राज्य से पत्नी को ‘खरीदने’ की भयावह प्रथा है। इस तरह से ‘खरीदी गई’ महिलाओं को उनके ‘पति’ और कई मामलों में गांव के अन्य पुरुषों से शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण का सामना करना पड़ता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को 40 साल के प्रेम राम मेघवाल नामक व्यक्ति ने करीब 10 महीने पहले 2 लाख रुपये में ‘खरीदा’ था, जोकि बेरोजगार और कथित तौर पर नशे का आदी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और महिला से संपर्क किया है, जो इस समय जैसलमेर में है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: छह सीटों पर होगा उपचुनाव, बीजेपी-कांग्रेस में से किसका दावा मजबूत?

वहीं, स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिस व्यक्ति ने हमले का वीडियो बनाया, लेकिन हस्तक्षेप नहीं किया, उसके खिलाफ भी मुकदमा चलाया जाएगा।

नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमने मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला और पुरुष के बीच कुछ विवाद हुआ था, क्योंकि वह अपनी बहन के पास जाना चाहती थी। हमने उससे संपर्क किया है। वह नागौर आएगी, जिसके बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे।”

ये भी पढ़ें- राजस्थान में हलाल का मीट है या झटका मीट लिखाना हुआ जरूरी, नगर निगम ने दिया आदेश

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग