Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ना मनीष, ना आतिशी… दिल्ली में इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम में ये फहराएंगे झंडा, एलजी ने की घोषणा

एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली में इंडिपेंडेंस डे के कार्यक्रम में झंडा फहराने वाले के नाम की घोषणा कर दी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के नाम पर एलजी हाउस ने झंडा फहराने के लिए मुहर लगा दी है।
Kailash Gahlot

Kailash Gahlot: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद है। स्वतंत्रता दिवस यानी  15 अगस्त भी आने वाला है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के बाद दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले इंडिपेंडेंस डे के कार्यक्रम में झंडा कौन फहराएगा। इस बीच एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली में इंडिपेंडेंस डे के कार्यक्रम में झंडा फहराने वाले के नाम की घोषणा कर दी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के नाम पर एलजी हाउस ने झंडा फहराने के लिए मुहर लगा दी है।

GAD ने खारिज किया केजरीवाल का प्रस्ताव

दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने केजरीवाल की जगह आतिशी के झंडा फहराने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इससे यह तो साफ हो गया  कि आतिशी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा सकेंगी। इस प्रस्ताव को खारिज करते वक्त नियमों का हवाला दिया गया है।

जीएडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन कुमार चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश कानूनी रूप से अवैध हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जेल नियमों में इसकी इजाजत नहीं है।”

मार्च में किया था ईडी ने गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्त‍ तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी ने इसी साल मार्च में उन्हें अरेस्ट किया था। हालांकि, ईडी से जुड़े केस में सीएम को जमानत मिल चुकी है। इससे पहले कि वो जेल से बाहर आ पाते, सीबीआई से जुड़े एंटी करप्शन एक्ट  के तहत चल रहे मामले में जांच एजेंसी ने उन्हें  अरेस्ट कर लिया। इस केस में उन्हें अभी जमानत नहीं मिली है। हाल ही में इसी केस में पूर्व डिप्टी  सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा