Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नौ केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं की किस्मत EVM में कैद

EVM | LOKSABHA ELECTION | FACE ONE | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को खत्म हुआ। इसके साथ ही ईवीएम में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत कैद हो गई। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों में कई वीवीआईपी सीटें शामिल थीं। पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद नौ केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री औऱ एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

बता दें कि वीवीआईपी सीटों में यूपी की 8 सीटें कैराना, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, नगीना, सहारनपुर,और बिजनौर के अलावा, पश्चिम बंगाल की 1, बिहार की 3, महाराष्ट्र की 1, मध्यप्रदेश की 3, असम की 2, छत्तीसगढ़ की 1, राजस्थान की 4, त्रिपुरा की 1, तमिलनाडु की 7, उत्तराखण्ड की 2 और मेघालय की एक सीट शामिल है।

पहले चरण में जिन नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हुई है, उसमें  नितिन गडकरी, के. अन्नामलाई, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, संजीव बालियान, किरेन रिजिजू, अनिल बलूनी, अर्जुन राम मेघवाल, सर्बानंद सोनोवाल, बिप्लब देव, निशिथ प्रमाणिक, जितिन प्रसाद और एल मुरुगन जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

पहले चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां 80.17 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद मेघालय (74.21 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (77.57 प्रतिशत) का स्थान आता है। वहीं, बिहार में अब तक का सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। यहां 48.50 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में  58.49 प्रतिशत, तमिलनाडु में 65.19 प्रतिशत और उत्तराखंड में 54.06 प्रतिशत वोटिंग हुई।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा